देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी ने उत्तराखंड फोटो फेयर–2025 को दिया समर्थन

देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी ने उत्तराखंड फोटो फेयर–2025 को दिया समर्थन

देहरादून। उत्तराखंड में फोटोग्राफी जगत के लिए एक बार फिर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। आगामी 6 और 7 सितंबर 2025 को हरिद्वार बाईपास स्थित नीरजा ग्रीन्स में उत्तराखंड फोटो फेयर–2025 का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य आयोजन “देवभूमि फोटोग्राफर्स” संस्था की ओर से किया जा रहा है। इस आयोजन को राजधानी के प्रमुख फोटोग्राफर्स से जुड़ी संस्था देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी ने भी अपना समर्थन दिया है। देवभूमि फोटोग्राफर्स के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने इस समर्थन पर हर्ष जताया।

देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले वर्ष हुए फोटो फेयर को प्रदेशभर के फोटोग्राफर्स से जबरदस्त सराहना मिली थी। इस साल यह आयोजन और भी भव्य होगा। यह आयोजन न केवल तकनीकी ज्ञान और नए उपकरणों से परिचित कराएगा, बल्कि उत्तराखंड के फोटोग्राफर्स की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की दिशा में भी एक अहम कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी क्षेत्र की नामी गिरामी कंपनियां आधुनिक उपकरणों की जानकारी साझा कर प्रतिभागियों को लाभान्वित करेंगी। इसके साथ ही स्थानीय कैमरा डीलर्स, रिपेयरिंग विशेषज्ञों और तकनीकी सहयोगी भी उत्तराखंड के फोटोग्राफर्स तक नवीनतम तकनीक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। मनीष ने सभी सहयोगी कंपनियों और डीलर्स के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस बार का फोटो फेयर भी नए अवसरों और अत्याधुनिक तकनीक से रूबरू होने का मंच साबित होगा। उन्होंने देवभूमि फोटोग्राफर्स की टीम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ फोटोग्राफर अजय लाल, आसिफ, सचिव गौरव नागपाल, मुख्य सलाहकार शिवराज ठाकुर और परविंदर सिंह के साथ कार्यकारिणी सदस्य विकास गुप्ता, संजय मित्तल, ललित जैसवाल, गौरव, विशाल साहू, रिहान अस्वाल, प्रमोद सोनकार, कुनाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चर्चित गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर छापेमारी कर लौटी ईडी की टीम

Thu Aug 28 , 2025
चर्चित गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर छापेमारी कर लौटी ईडी की टीम देहरादून। दक्षिण अफ्रीका में करोड़ों के भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग के आरोपों में घिरे गुप्ता बंधुओं के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई आखिरकार बुधवार सुबह करीब 24 घंटे बाद पूरी हो गई। देहरादून के कर्जन […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!