दून पुलिस ने निकाली ‘जामबाजों’ की बारात, खुलेआम शराब पीने वालों पर करवाई

दून पुलिस ने निकाली ‘जामबाजों’ की बारात, खुलेआम शराब पीने वालों पर करवाई

बस में भरकर शराबियों को पहुंचाया थाने

 सड़क किनारे खुलेआम पैमान छलकने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान

देहरादून। शनिवार की रात दून पुलिस ने शहर की सड़कों पर खुलेआम जाम उड़ाने वालों की मस्ती पर ऐसा ब्रेक लगाया कि देखने वाले दंग रह गए। हुआ यूं कि पुलिस ने सड़क किनारे, गाड़ियों में और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 90 लोगों को पकड़ लिया और फिर सभी को एक साथ पुलिस की बस में भरकर थाने ले आई। पुलिस की बस जब इन शराबियों को भरकर थाने लाई तो देखने वालों को यह नज़ारा किसी बारात से कम नहीं लगा। थाने आते ही इन ‘जामबाजों’ का नशा भी कफ़ूर हो गया।

थाने में लिए गए शराबी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे बैठकर जाम छलकाने वालों से लेकर कारों में शराब पार्टी कर रहे लोगों तक को पुलिस ने पकड़ लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई और भविष्य के लिए सख्त हिदायत देते हुए पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

90 लोगों से कुल 22,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा चार वाहनों को पुलिस ने सीज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का प्रहार, दो स्थानों पर अवैध मजार ढहाई

Sun Aug 31 , 2025
अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का प्रहार, दो स्थानों पर अवैध मजार ढहाई नेहरू ग्राम व एनआईवीएच पर गिराए गए अवैध निर्माण देहरादून 31अगस्त। जिला प्रशासन देहरादून का अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी है। शनिवार को प्रशासन ने दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माण […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!