आज दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर बंद होंगे बद्रीनाथ–केदारनाथ सहित कई मंदिर

आज 12 बजकर 58 मिनट पर बंद होंगे बद्रीनाथ–केदारनाथ सहित कई मंदिर

चंद्रग्रहण और सूतक लगने पर मंदिर समिति ने लिया फैसला

गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग, 06 सितंबर। देशभर में लगने वाले चंद्रग्रहण के कारण बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधीन आने वाले सभी मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। समिति की ओर से बताया गया कि सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लागू हो जाता है। इसी कारण सात सितंबर रविवार को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इसके बाद मंदिर अगले दिन प्रातःकाल यथावत समय पर पुनः खोले जाएंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि बदरीनाथ-केदारनाथ के साथ ही नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ, योग बदरी पांडुकेश्वर, भविष्य बदरी, ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, त्रियुगीनारायण मंदिर, कालीमठ मंदिर सहित सभी बड़े-छोटे मंदिर भी सूतक और ग्रहणकाल में बंद रहेंगे।

धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल के अनुसार, ग्रहण 8 सितंबर की रात 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसका मुख्य काल रात 11 बजे से 11 बजकर 42 मिनट तक होगा। ग्रहण के चलते श्री बदरीनाथ धाम की सांयकालीन पूजाएं और श्री केदारनाथ धाम की आरती नहीं हो पाएगी। अधीनस्थ मंदिरों में भी पूजा-अर्चना स्थगित रहेगी।

यह भी उल्लेखनीय है कि आज से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है। ऐसे में ग्रहण का सूतक काल शुरू होने से पहले पूर्णिमा श्राद्ध संपन्न हो सकेगा।

 

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल मीडिया पर भी की जाएगी ‘कालनेमियों’ की पहचान

Sun Sep 7 , 2025
सोशल मीडिया पर भी की जाएगी ‘कालनेमियों’ की पहचान   ऑपरेशन कालनेमि के तहत आने वाले दिनों में होगी कड़ी कार्रवाई अब तक 5500 सत्यापन, 14गिरफ्तारियां और 1182 पर निरोधात्मक कार्रवाई देहरादून, 07 सितंबर। देवभूमि उत्तराखंड में आस्था और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!