धराली के बाद थराली में भी फटा बादल, तस्वीरें डराने वाली

धराली के बाद थराली में भी फटा बादल, तस्वीरें डराने वाली

चमोली, 23 अगस्त । धराली के बाद थराली में भी आसमान से आफत बरसी है। थराली क्षेत्र में आधी रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक आई आपदा से नगर पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम आवास तक मलबे की चपेट में आ गए। कई मकानों में मलबा घुसने की खबर है। जो तस्वीरें सामने आ रही है वो बेहद डराने वाली हैं।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब एक बजे तेज बारिश के साथ स्थानीय गाड़-गदेरे उफान पर आ गए। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा बहकर बस्ती तक पहुंचा, जिससे तहसील परिसर में खड़े कई वाहन दब गए। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। फिलहाल किसी के हताहत या लापता होने की कोई जानकारी नहीं है।

प्रशासन ने एहतियातन खतरे की जद वाले घरों को खाली करा दिया है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। वहीं, प्रभावित क्षेत्र में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिर बदला मौसम का मिज़ाज, कई जिलों में अलर्ट

Sat Aug 23 , 2025
फिर बदला मौसम का मिज़ाज, कई जिलों में अलर्ट देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने लोगों की परीक्षा ले रखी है। कभी तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया तो कभी अचानक बरसात ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। चार दिनों तक मौसम सामान्य रहने के बाद एक बार फिर […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!