चुनावी रंजिश में की अलीम की हत्या

चुनावी रंजिश में की अलीम की हत्या

रुद्रपुर: 23 अगस्त। उधम सिंह नगर जिले में हुए चर्चित अलीम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। किच्छा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरऊ में चुनावी रंजिश और पुराने विवाद को लेकर हुई इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने शनिवार को दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

18 अगस्त की सुबह ग्राम दरऊ निवासी अकरम खान के घर कुछ लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे। आरोपियों ने पहले घर के बाहर जमकर फायरिंग की और उसके बाद पास ही मौजूद अलीम पर सीधा निशाना साधकर गोली दाग दी। गंभीर रूप से घायल अलीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद अलीम के भाई की तहरीर पर किच्छा कोतवाली पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने छह टीमें गठित कीं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने लगातार छापेमारी शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की तलाश में रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक दबिश दी। लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देते रहे। शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी बरेली रोड स्थित शर्मा ढाबे के आसपास देखे गए हैं। सूचना पर तुरंत घेराबंदी कर पुलिस ने अकील और रिहान खान को दबोच लिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अलीम दरऊ ग्रामसभा के निर्वाचित प्रधान गफ्फार खान का भतीजा था। आरोप है कि पंचायत चुनाव में हार के बाद प्रतिद्वंद्वी पक्ष ने रंजिशवश सुनियोजित तरीके से अलीम की हत्या की। साथ ही दोनों पक्षों के बीच पुराने समय से जमीनी विवाद भी चल रहा था, जिसने इस वारदात को और भड़काया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अलीम हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वारदात में जिन अन्य नामों का खुलासा हुआ है, उनकी भी जांच की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।e

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून सहित छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Sun Aug 24 , 2025
देहरादून सहित छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट देहरादून, 24 अगस्त। उत्तराखंड में एक बार फिर आसमान से आफ़त बरसने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेषकर पर्वतीय इलाकों […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!