अनिल गोयल बोले दून उद्योग व्यापार मंडल का सिपाही था, हूं और रहूंगा

अनिल गोयल बोले दून उद्योग व्यापार मंडल का सिपाही था, हूं और रहूंगा

मेरे नाम और फोटो का इस्तेमाल बंद करें अन्य व्यापारिक संगठन

देहरादून। दून उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक आज दिनांक 29 अगस्त को आयोजित हुई। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल गोयल ने उनके नाम व फोटो का इस्तेमाल किसी अन्य सस्था द्वारा अपने प्रचार प्रसार में किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा किसी और व्यापार मंडल या व्यापारिक संगठन से कोई लेना-देना नहीं है और उनके नाम का दुरुपयोग तुरंत बंद किया जाए। इस अवसर पर कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने पूर्व में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक की समीक्षा करते हुए पारित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि दून उद्योग व्यापार मंडल अपने स्थापना काल से ही व्यापारी हितों की रक्षा और उनके समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला कार्यसमिति में उठाए गए प्रस्तावों और व्यापारी समस्याओं को प्रशासन, शासन और सरकार तक मजबूती से पहुँचाया जा रहा है और उनके समाधान की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। नागलिया ने कहा कि दून उद्योग व्यापार मंडल, जो वर्ष 1972 से लगातार व्यापारी हितों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, आज देहरादून की 209 व्यापारी इकाइयों के साथ मजबूती से खड़ा है।

बैठक में मंडल के संरक्षक अनिल गोयल ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि वे पिछले 40 वर्षों से दून उद्योग व्यापार मंडल के साथ जुड़े हुए हैं और इसे ही सच्चे मन से अपना संगठन मानते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका किसी अन्य व्यापारी संगठन से कोई संबंध नहीं है। साथ ही उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग उनकी सहमति के बिना उनके नाम और फोटो का उपयोग अपने बैनरों और निमंत्रण पत्रों में कर रहे हैं, जो गलत और अनुचित है। उन्होंने चेतावनी दी कि देहरादून में कोई भी अन्य व्यापारी संगठन उनके नाम या फोटो का इस्तेमाल न करे। उद्योग व्यापार मंडल ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसने 1972 से लेकर अब तक लगातार व्यापारी हितों की रक्षा, सुरक्षा और संरक्षण का कार्य किया है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि वे दून उद्योग व्यापार मंडल के सिपाही थे, सिपाही हैं और सिपाही रहेंगे।

बैठक के दौरान मंडल की कोर कमेटी ने व्यापारी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आगे की रणनीति तय करने पर भी जोर दिया और स्पष्ट किया कि व्यापारियों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन भविष्य में और भी सशक्त भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल महामंत्री पंकज मेसन सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Big Breaking : जौलीग्रांट एयरपोर्ट में 232 करोड़ का घोटाला, सीबीआई करेगी जांच, प्रबंधक गिरफ्तार

Fri Aug 29 , 2025
Big Breaking : जौलीग्रांट एयरपोर्ट में 232 करोड़ का घोटाला, सीबीआई करेगी जांच, प्रबंधक गिरफ्तार   देहरादून, 29अगस्त। देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट में करोड़ों के गबन का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) में तैनात रहे तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त एवं खाते) राहुल विजय पर आरोप है […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!