अर्जुन हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

दून पुलिस की 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई

देहरादून। चर्चित कारोबारी अर्जुन हत्याकांड के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। गुरुवार तड़के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस मुठभेड़ों के दौरान हत्या में शामिल मुख्य शूटर और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। शहर से लेकर देहात तक पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच कर रही थीं। इसी अभियान के दौरान दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

रायपुर क्षेत्र में पहली मुठभेड़–
रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया। आरोपी को तत्काल उपचार के लिए कोरोनेशन चिकित्सालय भेजा गया।

लालतप्पर में दूसरी कार्रवाई-–
वहीं लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक अन्य आरोपी पुलिस के रुकने के संकेत पर नहीं रुका और भागते हुए एक परित्यक्त फैक्ट्री परिसर में घुस गया। वहां से उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी घायल कर गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।

बरामदगी और पूछताछ–
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए कारोबारी अर्जुन की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ आरके पाठक बने गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Wed Mar 11 , 2026
डॉ आरके पाठक बने गढ़वाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष देहरादून, 11 मार्च 2026। गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक संघों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन देहरादून में किया गया, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!