तमंचे के बल पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम

तमंचे के बल पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम

कैंपटी में पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

 

कैंपटी, 24 अगस्त। थाना कैंपटी क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सैंजी गाँव में दो व्यक्तियों ने तमंचे के बल पर एक महिला का अपहरण करने का प्रयास किया और ग्रामीणों के विरोध करने पर फायरिंग तक कर दी। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ग्रामीणों की सूझबूझ से यह बड़ा हादसा टल गया। जाँच में सामने आया कि ग्राम सैंजी निवासी सुशील पुत्र सोबन सिंह रावत ने हाल ही में पीड़िता से विवाह किया है। जबकि पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी पहले सोबिर पुत्र अडीमल निवासी शरीफपुर थाना सिम्बावली, जनपद हापुड़ (उत्तर प्रदेश) से तय की थी। लेकिन युवती पहले से सुशील को जानती थी और उसी से विवाह करना चाहती थी। इसी वजह से उसने सोबिर से विवाह करने से इंकार कर दिया और इसी सप्ताह सुशील से शादी कर ली।

बताया जा रहा है कि विवाह टूटने से आहत सोबिर ने रविवार को अपने साथी सरदार सुखचैन सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम मुगलचक, थाना व जिला तरन तारन (पंजाब) के साथ सैंजी पहुँचकर युवती के घर में जबरन प्रवेश किया। आरोप है कि दोनों ने तमंचे के बल पर महिला को धमकाते हुए उसे घर से बाहर निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए ले जाने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने शोर मचाकर विरोध किया तो हमलावरों ने फायरिंग की।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंपटी और थाना थत्यूड़ पुलिस बल मौके पर पहुँचा। इस बीच ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया। हाथापाई में सोबिर घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए मसूरी चिकित्सालय भेजा गया। वहीं उसका साथी सुखचैन सिंह जंगल की ओर भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने उसे भी पकड़ लिया और मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उसे भी पुलिस ने उपचार के लिए उप-जिला चिकित्सालय मसूरी में भर्ती कराया है।

इस घटनाक्रम में अन्य संदिग्धों को भी ग्रामीणों ने पकड़ा, जिन्हें सुरक्षा कारणों से पुलिस थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कैंपटी में बीएनएस की धारा 109, 138, 333 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष कैंपटी महिपाल सिंह रावत द्वारा की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मसूरी थाने और थत्यूड़ थाने की अतिरिक्त पुलिस भी तैनात की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कानूनी कार्रवाई प्रगति पर है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारी बारिश की चेतावनी के बाद देर रात आया छुट्टी का आदेश

Mon Aug 25 , 2025
भारी बारिश की चेतावनी के बाद देर रात आया छुट्टी का आदेश देहरादून, 25,अगस्त। मौसम विभाग की भरी बारिश की चेतावनी के बाद देर रात जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए। उधर ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर आपदा प्रबंधन तंत्र भी सजग कर दिया […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!