बेकाबू कार की टक्कर से डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मौत

बेकाबू कार की टक्कर से डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मौत

देहरादून, 12 अक्टूबर 2025 — ट्रांसपोर्ट नगर के पास शनिवार शाम एक सफेद निसान माइक्रा कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में केशव विहार, चंद्रबनी निवासी जितेंद्र बिष्ट की मौत हो गई, जबकि रितिक राजपूत घायल हो गया, जिसे वेलमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जितेंद्र डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहा है, और वर्तमान में भाजयुमो का महानगर महामंत्री भी था।

पुलिस के अनुसार, गाड़ी बुड्ढी निवासी मुजम्मिल की है और इसे मरम्मत के लिए सेंट ज्यूड चौक स्थित वसीम के वर्कशॉप में लाया गया था। वर्कशॉप कर्मचारी अब्बू ने मेंटेनेंस चेक के दौरान वाहन को बाहर निकाला, लेकिन लौटते वक्त नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर वर्कशॉप मालिक को हिरासत में लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कफ सिरप प्रकरण: 350 से अधिक सैंपल जांच को भेजे, दर्जनों मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द

Sun Oct 12 , 2025
कफ सिरप प्रकरण: 350 से अधिक सैंपल जांच को भेजे, दर्जनों मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द देहरादून, 12 अक्टूबर 2025 : प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में औचक निरीक्षण शुरू कर दिए गए हैं। अब तक प्रदेशभर से 350 से अधिक सैंपल जांच […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!