भाजपा ने घोषित की 16 जिलों की कार्यकारिणी, तीन को अभी इंतजार

भाजपा ने घोषित की 16 जिलों की कार्यकारिणी, तीन को अभी इंतजार

देहरादून, 7 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 16 जिलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इनमें देहरादून महानगर, देहरादून ग्रामीण व ऋषिकेश भी शामिल है। पार्टी ने जिला स्तर पर उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिलामंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह-कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक, आईटी संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक और सह-संयोजक सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जिन जिलों की कार्यकारिणी घोषित की गई है उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऋषिकेश, रुड़की, चंपावत, अल्मोड़ा, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, देहरादून ग्रामीण, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून महानगर, रानीखेत, नैनीताल और कोटद्वार शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा जल्द ही की जाएगी। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है। माना जा रहा है कि प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा अब नवरात्र में ही हो सकती है, क्योंकि सात सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है।

इस घोषणा के साथ भाजपा ने जिले स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि नई कार्यकारिणी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों की तैयारियों में तेजी आएगी।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सादगी से मनाया इस बार बटर फेस्टिवल, धराली आपदा के कारण बीस दिन बाद हुआ आयोजन

Sun Sep 7 , 2025
सादगी से मनाया इस बार बटर फेस्टिवल, धराली आपदा के कारण बीस दिन बाद हुआ आयोजन उत्तरकाशी 07 सितंबर। हरे-भरे दयारा बुग्याल में इस बार अढूंडी उत्सव (बटर फेस्टिवल) सामान्य तिथि से बीस दिन बाद आयोजित हुआ। धराली आपदा के कारण पर्व की तिथि टल गई थी। शनिवार को आयोजित […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!