भवनों पर नंबर प्लेट लगाने का आदेश निरस्त, सीएम ने जांच के दिए निर्देश

भवनों पर नंबर प्लेट लगाने का आदेश निरस्त, सीएम ने जांच के दिए निर्देश

देहरादून, 15 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में भवनों पर नंबर प्लेट लगाने से संबंधित जिला पंचायत राज अधिकारियों के आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। साथ ही, उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, दोनों जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारियों की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य सरकारी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए मकानों पर नंबर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को दिए जाने से संबंधित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार की सभी योजनाएं और कार्यक्रम पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनहित की भावना के साथ लागू किए जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी योजना में स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों की उपेक्षा न हो।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि ₹10 करोड़ तक की सभी सरकारी अधिप्राप्तियों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाना और विकास कार्यों को जनता की भागीदारी के साथ आगे बढ़ाना है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. पसबोला को काशी हिन्दी विद्यापीठ ने प्रदान की मानद D Litt की उपाधि 

Wed Oct 15 , 2025
डॉ. पसबोला को काशी हिन्दी विद्यापीठ ने प्रदान की मानद D Litt की उपाधि देहरादून, 15 अक्टूबर 2025। आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) ने देहरादून के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. (प्रो.) डी. सी. पसबोला को मानद उच्च डॉक्टरेट (Higher […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!