Breaking News: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, दो घायल

Breaking News: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, दो घायल

टिहरी गढ़वाल, 23 अक्टूबर 2025। जनपद टिहरी के पावकी देवी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार रात की है, जब ग्राम सभा नाई के पास एक स्कॉर्पियो (UK07AC3409) वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी पांच युवक श्यामपुर घड़ी मेचक, ऋषिकेश से पावकी देवी, नाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा समाया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस चौकी गूलर को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया।

सूचना मिलते ही व्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पूरी रात रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने खाई से मृतकों के शवों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पुलिस को सुपुर्द किया गया।

हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान निखिल रमोला (21) पुत्र अनिल रमोला और तनुज पुंडीर (26) निवासी श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है। वहीं, मृतकों की पहचान विमल कंडियाल (31), राहुल कलुड़ा (23) और आशीष कलुड़ा (26) तीनों निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद,  सीएम भी हुए शामिल 

Thu Oct 23 , 2025
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद,  सीएम भी हुए शामिल रुद्रप्रयाग, 23 अक्टूबर 2025 : उत्तराखंड के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) की प्रातः 8ः20 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और पारंपरिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!