बटोली गांव में वाहनों की आवाजाही फिर शुरू, जिला प्रशासन ने पूरा किया वादा

बटोली गांव में वाहनों की आवाजाही फिर शुरू, जिला प्रशासन ने पूरा किया वादा

देहरादून, 07 अक्टूबर 2025। बरसात थमते ही देहरादून जिले के सुदूरवर्ती आपदाग्रस्त क्षेत्र बटोली गांव तक सड़क संपर्क बहाल कर जिला प्रशासन ने मिसाल पेश की है। महज सात दिन के भीतर गांव तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशीलता और जिलाधिकारी सविन बंसल की त्वरित कार्यशैली का परिणाम मानी जा रही है।

सहसपुर ब्लॉक के मिसराज पट्टी क्षेत्र में स्थित बटोली गांव का संपर्क मार्ग अतिवृष्टि के कारण पूरी तरह टूट गया था। स्थिति ऐसी थी कि शेरू खाला क्षेत्र खाईनुमा ढलान में तब्दील हो गया था, जहां नई सड़क बनाना महीनों का काम माना जा रहा था। लेकिन डीएम सविन बंसल के निर्देशन में प्रशासनिक टीम ने रातों-रात वैकल्पिक मार्ग तैयार कर राहत कार्य शुरू कर दिए। बरसात के पूरे तीन महीनों तक वहां 24×7 मैनपावर और मशीनरी तैनात रही ताकि मार्ग सुचारू बना रहे।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने 11 जुलाई को स्वयं आपदाग्रस्त बटोली गांव का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी थीं। उनके निर्देश पर बिजली और पेयजल की वर्षों पुरानी दिक्कतों का भी स्थायी समाधान किया गया। जंगल से गुजरने वाली पुरानी विद्युत लाइन के सुधार हेतु 2.19 लाख रुपये और बड़ी पेयजल लाइन बिछाने के लिए 3.79 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कराया गया।

इसके साथ ही, प्रभावित परिवारों को राहत स्वरूप तीन माह के लिए प्रति परिवार 4-4 हजार रुपये की अग्रिम सहायता भी उपलब्ध कराई गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने भी बटोली गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हजारों लोगों को लालच देकर फंसाया

Wed Oct 8 , 2025
करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हजारों लोगों को लालच देकर फंसाया देहरादून, 08 अक्टूबर 2025 – भोले–भाले लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी जगमोहन सिंह चौहान ने अपनी फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी ‘माइक्रो […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!