नवादा में अवैध मजार पर बुलडोजर की करवाई

नवादा में अवैध मजार पर बुलडोजर की करवाई

देहरादून। जिला प्रशासन ने बुधवार को नवादा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर बने एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने यह कदम लगातार मिल रही शिकायतों और आपत्तियों के आधार पर उठाया। बताया गया कि अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों, विभिन्न संगठनों और यहां तक कि विद्यालय प्रशासन की ओर से भी विरोध जताया गया था। मामले में प्रशासन ने पहले संरक्षकों को नोटिस जारी किया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई ठोस जवाब न मिलने पर अवैध ढांचे को गिरा दिया गया।

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और उप जिलाधिकारी सदर हरगिरि के नेतृत्व में प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बुधवार को नवादा के जंगल क्षेत्र में पहुंची। मौके पर सुरक्षा घेरा बनाते हुए जेसीबी मशीन की मदद से अवैध मजार को पूरी तरह ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और वन विभाग के कर्मियों को तैनात किया गया था।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सरकारी और वन भूमि पर अतिक्रमण न केवल अवैध है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए असुविधा और विवाद की स्थिति भी पैदा करता है।

प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में संतोष देखने को मिला। वहीं अधिकारियों ने दोहराया कि अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी और किसी भी सूरत में सरकारी भूमि को कब्जाने नहीं दिया जाएगा।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लिलियम की महक से आत्मनिर्भर बनेंगी उत्तराखंड की महिलाएं

Thu Aug 28 , 2025
लिलियम की महक से आत्मनिर्भर बनेंगी उत्तराखंड की महिलाएं मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से फूलों की खेती कर आगे बढ़ रही पौड़ी के कोट ब्लॉक की माता–बहनें देहरादून/पौड़ी। 28 अगस्त। भौगोलिक परिस्थितियां पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में चुनौती के साथ–साथ अवसर भी प्रदान करती है। आम तौर पर पहाड़ों में खेती करना […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!