चम्बा में पलटी बस, 2 की मौत, 12 घायल, राहत कार्य जारी

चम्बा के पास

उत्तराखंड: खाड़ी-चम्बा मार्ग पर बस हादसा, 2 यात्रियों ने गंवाई जान

टिहरी, 10 सितंबर। उत्तराखंड के टिहरी जनपद से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-खाड़ी पर चम्बा के पास नगणी के समीप सोमवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना सुबह करीब 10:10 बजे की है, जब घुत्तू-घनसाली से हरिद्वार जा रही बिश्वानाथ बस तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराई और सड़क पर पलट गई। बस में करीब 22 लोग सवार थे। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 12 लोग घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्री आयुष अग्रवाल स्वयं घटनास्थल की ओर रवाना हुए और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। SSP ने चंबा थाना प्रभारी श्री दिलबर नेगी को घायलों की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चंबा पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को 108 सेवा और निजी वाहनों के माध्यम से खाड़ी अस्पताल व जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया।

पुलिस प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पितरों के मोक्ष के लिए बद्रीनाथ के ब्रह्मकपाल में उमड़े श्रद्धालु

Wed Sep 10 , 2025
पितरों के मोक्ष के लिए बद्रीनाथ के ब्रह्मकपाल में उमड़े श्रद्धालु बद्रीनाथ, 06 सितंबर। पितृपक्ष के अवसर पर उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित बदरीनाथ धाम का ब्रह्मकपाल तीर्थ हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। मान्यता है कि यहां तर्पण और पिंडदान करने से पितर मोक्ष को प्राप्त […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!