चमोली आपदा: आठ किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची SDRF टीम, रेस्क्यू अभियान जारी

चमोली आपदा: आठ किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची SDRF टीम, रेस्क्यू अभियान जारी

आठ किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची SDRF टीम

चमोली,18 सितंबर। चमोली जनपद के नंदानगर में देर रात करीब तीन बजे कुन्तरी लगाफाली, कुन्तरी लगा सरपाणी और धूर्मा वार्ड में तेज बारिश के साथ अचानक आए मलबे ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। इस आपदा में अब तक करीब 27 से 30 मकान और गौशालाएं क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। लगभग दस लोगों के लापता होने की बात भी कही जा रही है। मौसम राहत और बचाव कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहा है। भूस्खलन से गांवों को जोड़ने वाले मार्ग अवरुद्ध होने से SDRF की टीम को घटनास्थल तक आठ किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची।

आठ किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची SDRF टीम
आठ किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची SDRF टीम

तड़के घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट गोचर से उप निरीक्षक जगमोहन के नेतृत्व में टीम राहत-बचाव कार्य के लिए रवाना हुई। लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने और लगातार बारिश के कारण टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आखिरकार SDRF के जवानों ने आठ किलोमीटर पैदल सफर तय कर प्रभावित गांवों तक पहुंच बनाई। इस दौरान स्थानीय पुलिस, प्रशासन और DDRF की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस आपदा में लगभग दस लोग मलबे में दबकर लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, दो महिलाओं और एक बच्चे को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेजा गया है। SDRF टीम प्रभावित और लापता लोगों की तलाश के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। मौके पर स्थिति गंभीर बनी हुई है और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किमाड़ी व टपकेश्वर का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Fri Sep 19 , 2025
किमाड़ी व टपकेश्वर का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्य तेज करने के निर्देश देहरादून, 19 सितंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में हुई अतिवृष्टि की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!