चमोली आपदा : नंदानगर में SDRF ने मलबे से बरामद किए पाँच शव, सर्च अभियान जारी

चमोली आपदा : नंदानगर में SDRF ने मलबे से बरामद किए पाँच शव

चमोली आपदा : नंदानगर में SDRF ने मलबे से बरामद किए पाँच शव, सर्च अभियान जारी

चमोली आपदा : नंदानगर में SDRF ने मलबे से बरामद किए पाँच शव

चमोली, 20 सितंबर। चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्रांतर्गत कुन्तरी गांव में मलबे से पाँच और शव बरामद किए गए हैं। SDRF उत्तराखंड, NDRF, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान यह सफलता मिली।

चमोली आपदा : नंदानगर में SDRF ने मलबे से बरामद किए पाँच शव

गौरतलब है कि क्षेत्र में हाल ही में बादल फटने और भूस्खलन की वजह से कई घर मलबे की चपेट में आ गए थे। कल हुई कार्रवाई में रेस्क्यू दल ने दो पुरुषों के शव निकाले थे, जबकि एक व्यक्ति को जीवित बाहर निकालने में सफलता मिली थी। आज मलबा हटाने की प्रक्रिया में पाँच और शव बरामद किए गए।

मृतकों की पहचान नरेन्द्र सिंह (42 वर्ष), उनकी पत्नी देवेश्वरी देवी, कान्ता देवी (38 वर्ष), 10 वर्षीय बालक विकास और विशाल के रूप में हुई है। सभी मृतक ग्राम कुन्तरी लगा फाली, नंदानगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन और बचाव एजेंसियाँ लगातार सर्च और रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में अब भी कई लोग लापता हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में पहली बार एशियन कैडेट फेंसिंग कप का आगाज

Sat Sep 20 , 2025
उत्तराखंड में पहली बार एशियन कैडेट फेंसिंग कप का आगाज प्रतियोगिता में एशिया के 17 देशों से 250 खिलाड़ी ले रहे भाग हल्द्वानी, 20 सितंबर। हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में शुक्रवार को एशियन कैडेट फेंसिंग कप का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित […]
उत्तराखंड में पहली बार एशियन कैडेट फेंसिंग कप का आगाज

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!