चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थत्यूड़ पुलिस को बड़ी सफलता

चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, थत्यूड़ पुलिस को बड़ी सफलता

टिहरी गढ़वाल, 9 सितम्बर। जनपद टिहरी को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थत्यूड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो युवकों को 1560 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक लाख पचास हजार रुपये आंकी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान मंगलवार को थानाध्यक्ष थत्यूड़ की टीम ने पल्सर मोटरसाइकिल (UK07 FD-8604) पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान विरेश सिंह राणा (24) और जयवीर रावत (24), दोनों निवासी ग्राम पिलंग, भटवाड़ी, जिला उत्तरकाशी, के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से 1560 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना थत्यूड़ में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी और इससे जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। समाज में नशे के दुष्प्रभावों को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘पिस्टल’ की ‘हनक’ से हो रही ‘लाचार’ की मदद

Wed Sep 10 , 2025
‘पिस्टल’ की ‘हनक’ से हो रही ‘लाचार’ की मदद राइफल क्लब फंड बना गरीबों का सहारा, डीएम बंसल की अनोखी मुहिम देहरादून, 09 सितंबर। रिवॉल्वर, पिस्टल और राइफल रखने का शौक इन दिनों सुरक्षा के साथ–साथ फैशन भी बन गया है। लेकिन क्या असलाह रखने की इस ‘हनक’ और ‘टशन’ […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!