UKSSSC पेपर लीक: CM ने कहा होगी CBI जांच

UKSSSC पेपर लीक: CM ने कहा होगी CBI जांच

मुख्यमंत्री पहुंचे आंदोलनरत युवाओं के बीच

 

CM Dhami announces CBI probe into exam case, interacts with youth at Parade Ground

देहरादून, 29 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अचानक परेड ग्राउंड पहुंचे और परीक्षा प्रकरण को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं से सीधे संवाद किया। सीएम ने युवाओं की मांग को स्वीकार करते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा की सीबीआई जांच की संस्तुति करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और युवाओं के मन में किसी भी तरह का संदेह या शंका न रहे। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एसआईटी कर रही है, लेकिन युवाओं की मांग को देखते हुए सरकार अब इसे सीबीआई को सौंपेगी।

धरना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने भावुक अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवा पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं और उनके सपनों को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में 25 हजार से अधिक पारदर्शी भर्तियां हुई हैं और सिर्फ एक प्रकरण में शिकायत सामने आई है।

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को आश्वस्त किया कि आंदोलन के दौरान यदि कहीं मुकदमे दर्ज हुए हैं, तो उन्हें वापस लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है और सरकार उनके साथ खड़ी है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में सात DSP इधर से उधर

Tue Sep 30 , 2025
उत्तराखंड में सात DSP इधर से उधर देहरादून, 30 सितंबर 2025। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने सात पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अमित कुमार को जनपद चमोली से हटाकर जनपद नैनीताल भेजा गया है। अंकुश मिश्रा को एसटीएफ देहरादून से अभिसूचना मुख्यालय, उत्तराखंड में स्थानांतरित किया […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!