उत्तराखंड अलर्ट मोड पर, CM धामी ने दिए सख़्त निर्देश

बादल फटा: CM धामी ने कहाए राहत-बचाव में देरी बर्दाश्त नहीं

प्रभावितों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के दिए निर्देश

देहरादून, 29 अगस्त।। जनपद रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाओं की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित आपदा प्रबंधन की उच्चस्तरीय बैठक में धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। सड़क, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उन्हें तत्काल सुचारू करने के निर्देश दिए गए।

वर्चुअल माध्यम से ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर के जिलाधिकारियों से घटनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नैनीताल से भी उन्होंने बारिश और सड़कों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मानसून सीजन तक शासन और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आपदा राहत कार्यों हेतु आवश्यक संसाधन और सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्रभावित परिवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा शीघ्र वितरित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय तथा विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते उपस्थित रहे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बसुकेदार में बादल फटने से भारी तबाही, कुछ लोग लापता, घर–दुकानें मलबे में तब्दील, गाड़ियां बही

Fri Aug 29 , 2025
बसुकेदार में बादल फटने से भारी तबाही, कुछ लोग लापता, घर–दुकानें मलबे में तब्दील, गाड़ियां बही   देहरादून/रुद्रप्रयाग: 29अगस्त। जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में शुक्रवार को बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। तहसील बसुकेदार अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक सहित कई गांवों में अचानक मलबा आने से जनजीवन […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!