हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारे… कांग्रेस का पेपर लीक पर गुस्सा फूटा

कांग्रेस का पेपर लीक पर गुस्सा फूटा

कांग्रेस का सीएम आवास घेराव, पेपर लीक मामले की CBI जांच दायरे में विस्तार की मांग

देहरादून, 3 अक्टूबर। पेपर लीक प्रकरण को लेकर आज कांग्रेस नेताओं ने राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में “पेपर चोर गद्दी छोड़ो” लिखी तख्तियां लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथी बड़कला पुलिस स्टेशन के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया। वहीं सड़क पर बैठकर नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आयोग अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने मांग उठाई कि सरकार सीबीआई जांच का दायरा सिर्फ ताज़ा हुए पेपर लीक तक सीमित न रखे, बल्कि यूकेएसएसएससी के माध्यम से शिक्षा और सहकारिता विभाग में हुई पूर्व भर्तियों की भी जांच कराई जाए। साथ ही यह जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराए जाने और वर्तमान परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से कराने की मांग भी की गई। आयोग अध्यक्ष को पद से हटाने की भी मांग करते हुए नेताओं ने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस का पेपर लीक पर गुस्सा फूटा
कांग्रेस का पेपर लीक पर गुस्सा फूटा

उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर को UKSSSC की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बेरोजगार छात्रों ने राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा था, लेकिन उस समय कांग्रेस नेताओं ने दूरी बनाए रखी थी। अब 15 दिन बाद कांग्रेस ने आंदोलन का मोर्चा संभालते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के इस आंदोलन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। पहले कांग्रेस नेता तय करें कि वे सीबीआई जांच से संतुष्ट हैं या नहीं। छात्रों के हित में जो करना होगा, हम करेंगे। कांग्रेस नेताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सीबीआई जांच का हवाला देकर छात्रों को गुमराह कर रही है। प्रदर्शन में पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदयाल, सूर्यकांत धस्माना, रणजीत सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, वीरेंद्र सिंह रावत, राजीव महर्षि, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘विंग्स ऑफ वंडर’ से जानें शिकारी पक्षियों का संसार

Sat Oct 4 , 2025
‘विंग्स ऑफ वंडर’ से जानें शिकारी पक्षियों का संसार वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तहत 3–8 अक्टूबर दून लाइब्रेरी में प्रदर्शनी देहरादून, 4 अक्टूबर 2025। उत्तराखंड वन विभाग ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के सहयोग से शुक्रवार को दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में ‘विंग्स ऑफ वंडर’ नामक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!