डॉ. नीरज कोहली बने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक संघ के अध्यक्ष, डॉ हरदेव बने महासचिव

डॉ. नीरज कोहली बने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक संघ के अध्यक्ष, डॉ हरदेव बने महासचिव

देहरादून, 08 अक्टूबर 2025। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक संघ (उत्तराखंड) का चुनाव आज शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में डॉक्टर नीरज कोहली को संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि डॉक्टर राम किशोर भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष और डॉक्टर हरदेव सिंह रावत महासचिव पद पर निर्वाचित हुए।

महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉक्टर नीतू कार्की, पुरुष उपाध्यक्ष पद पर डॉक्टर सुधांशु कपिल, सचिव पद पर डॉक्टर दीपक गंगवार, मंडलीय सचिव (कुमाऊं) के रूप में डॉक्टर संदीप कुमार चौधरी और मंडलीय सचिव (गढ़वाल) के रूप में डॉक्टर दुष्यंत पाल चुने गए। इसके साथ ही डॉक्टर त्रिभुवन बेंजवाल को साहित्य एवं विज्ञान गोष्ठी सचिव, डॉक्टर गजेंद्र सिंह बसेड़ा को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह चंद को आय-व्यय निरीक्षक तथा डॉक्टर विवेक सतलेवाल को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव प्रक्रिया की निगरानी मुख्य निरीक्षक डिप्टी सेक्रेटरी श्री महावीर सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी देहरादून डॉक्टर मिथिलेश कुमार, संयोजक एवं संयुक्त निदेशक डॉक्टर आर.पी. सिंह, संयुक्त निदेशक डॉक्टर गिरीश जंगपांगी, संयुक्त निदेशक होम्योपैथी डॉक्टर सरबजीत सिंह तथा श्री हरीश आर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश के सभी जिलों से जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित कुल 516 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी गण शामिल हुए। शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए इस चुनाव ने राज्य में आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा से जुड़े समुदाय में उत्साह और एकजुटता का संदेश दिया।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

Wed Oct 8 , 2025
नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज देहरादून, 08 अक्टूबर 2025। दून पुलिस ने बाल अपराधों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दर्शाते हुए नाबालिग पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली ऋषिकेश में पोक्सो एक्ट और बीएनएस […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!