डीएम इन एक्शन: 12 किमी पैदल सफर कर ढाई घंटे में फुलेत पहुंचे

देहरादून, 19 सितंबर : देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र फुलेत का दौरा किया। मलबे से पटे रास्तों से 12 किमी का पैदल सफर कर करीब ढाई घंटे में फुलेत पहुंचे जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। गांव में एक महिला क्योला देवी को पैरालिसिस का अटैक पड़ने पर उपचार ना मिलने की शिकायत पर डीएम बंसल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने महिला को तुरंत दूं अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान, उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल राहत पहुँचाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने भूमि कटाव, फसल, भवन क्षति और पशु हानि के आकलन के लिए तहसीलदार, कृषि विभाग, उद्यान विभाग और लोक निर्माण विभाग (लोनिवी) के अधिकारियों को मौके पर ही रहकर काम करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मुआवजा अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसके लिए उन्होंने स्पेशल तहसीलदार , बीडीओ एंब अन्य विभागों के अधिकारियों को आपदाग्रस्त में अग्रिम आदेश तक तैनात रहने के आदेश जारी किए। ये अधिकारी फुलेत, छमरोली, सिल्ला, सरोना, सिमयारी, क्यारा आदि में मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सड़क, नहर आदि सुविधाओं के पुनर्स्थापना तक इन क्षेत्रों में ही तैनात रहेंगे।
लोनिवी के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त भवनों की टेक्निकल रिपोर्ट तुरंत जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पीएमजीएसवाई को आपदा में लापता और मृत श्रमिकों का पूरा विवरण प्रस्तुत करने और मलबे से बंद पड़े रास्तों को तुरंत खोलने के लिए मौके पर ही धन स्वीकृत कर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्यालयों से संबंधित समस्याओं के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी को क्षेत्र का दौरा कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी का यह दौरा यह दर्शाता है कि प्रशासन आपदा से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें
Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें


