‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ का पोस्टर परमार्थ निकेतन में हुआ लॉन्च

‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ का पोस्टर परमार्थ निकेतन में हुआ लॉन्च

‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ का पोस्टर परमार्थ निकेतन में हुआ लॉन्च

ऋषिकेश, 28 अक्टूबर 2025। परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज जी के कर-कमलों से हिंदी फीचर फिल्म ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ के पोस्टर का अनावरण किया गया। इस मौके पर फिल्म का एक गीत ‘राही ओ राही’, जिसे पद्मश्री कैलाश खेर ने स्वर दिया है, भी लॉन्च किया गया।

फिल्म ‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ 2024 के बिन्सर अग्निकांड में शहीद हुए वनकर्मियों और ग्रामीणों से प्रेरित एक एपिसोडिक हिंदी फिल्म है। यह फिल्म एक वन अधिकारी डीएफओ विजय की डायरी पर आधारित है, जिसमें जंगलों की आग, शिकारियों और लकड़ी माफियाओं के खिलाफ संघर्ष की कहानियाँ दर्ज हैं।

फिल्म के तीन प्रमुख चैप्टर हैं—

  1. टैगोर टॉप की खोज से जुड़ी कहानी,
  2. लकड़ी माफियाओं से मुठभेड़,
  3. और उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग से जंग

फिल्म की शूटिंग नैनीताल, भवाली, पंगोट, रामगढ़ और मुक्तेश्वर की वादियों में हुई है। निर्देशन महेष भट्ट ने किया है और निर्माण सज्जू लाल टी.आर. ने किया है। फिल्म का कॉन्सेप्ट बीजू लाल (IFS) का है, जो स्वयं फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म के गीत ‘राही ओ राही’ (स्वर: कैलाश खेर) और ‘भागीरथों पुनः उठो’ (स्वर: बीजू लाल IFS) उत्तराखंड की लोकधुनों और पर्यावरण संरक्षण की भावना को व्यक्त करते हैं।

‘डीएफओ डायरी फॉरेस्ट वॉरियर्स’ शीघ्र ही पैन-इंडिया रिलीज के रूप में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म उन गुमनाम वनयोद्धाओं को समर्पित है जो जंगलों और प्रकृति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड मनोवैज्ञानिक संस्थान में तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Tue Oct 28 , 2025
उत्तराखंड मनोवैज्ञानिक संस्थान द्वारा “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक सशक्तिकरण” कार्यशाला संपन्न देहरादून, 28 अक्टूबर 2025। उत्तराखंड मनोवैज्ञानिक संस्थान के तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यशाला “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक सशक्तिकरण” का सफल समापन हुआ। 26 से 28 अक्टूबर तक चली इस कार्यशाला में शिक्षकों, विद्यार्थियों, परामर्शदाताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग […]
उत्तराखंड मनोवैज्ञानिक संस्थान में तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!