दीपावली पर चौकन्ना स्वास्थ्य तंत्र, राज्यभर में अलर्ट जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय घटना पर NSUI का रोष, देहरादून में ABVP का पुतला दहन

दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर

मुख्यमंत्री बोले : सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि

देहरादून, 17 अक्तूबर। दीपावली पर्व को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर राज्यभर के अस्पताल, एम्बुलेंस और आपात चिकित्सा इकाइयां चौबीसों घंटे तैयार रहेंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्व की खुशियां तभी पूरी होंगी जब हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों, ब्लड बैंक, बर्न यूनिट और आपात चिकित्सा इकाइयों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि दीपावली को उत्साह से मनाएं, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर
दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं हाई अलर्ट पर

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को पूर्ण सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और नियंत्रण कक्ष पूरी तरह क्रियाशील रहेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात की जाएंगी। अग्निशमन, पुलिस और परिवहन विभागों के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया गया है। आवश्यक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर लगाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आतिशबाजी और विद्युत उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। किसी भी दुर्घटना या स्वास्थ्य आपात स्थिति में तुरंत 108 हेल्पलाइन पर संपर्क करें और पर्व को सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि समय पर राहत और रोकथाम सुनिश्चित करना है।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

 

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

द पेसल वीड स्कूल देहरादून ने उत्साहपूर्वक मनाया 34वाँ स्थापना दिवस

Sat Oct 18 , 2025
द पेसल वीड स्कूल देहरादून ने उत्साहपूर्वक मनाया 34वाँ स्थापना दिवस देहरादून, 18 अक्तूबर। द पेसल वीड स्कूल देहरादून में शनिवार को 34वाँ स्थापना दिवस समारोह बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिल्ड्रन एकेडमी, के.सी. पब्लिक स्कूल, पेसल वीड कॉलेज ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और द […]
द पेसल वीड स्कूल देहरादून ने उत्साहपूर्वक मनाया 34वाँ स्थापना दिवस

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!