देहरादून के तुषार ने नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में जीता गोल्ड मेडल

तुषार ने नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक

तुषार पवार

भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर 2025 — ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के तुषार पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देहरादून के कारबारी क्षेत्र के रहने वाले तुषार ने अंडर-18 बालक वर्ग की 5000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में 20 मिनट 11.35 सेकंड का समय दर्ज कर पहला स्थान प्राप्त किया।

तुषार ने अपने खेल जीवन की शुरुआत प्रशिक्षक प्रवीण पुरोहित के मार्गदर्शन में की थी। बाद में ओलंपियन मनीष रावत के निर्देशन में उन्होंने अपनी तकनीक और प्रदर्शन में और निखार लाया। कोच मनीष रावत ने बताया कि तुषार ने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है।

उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी ने तुषार पवार और उनके कोच मनीष रावत को बधाई देते हुए कहा कि तुषार की यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस जीत से प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Mon Oct 13 , 2025
विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार को राज्यपाल ने किया सम्मानित उत्तराखंड की पहली महिला सैनिक कल्याण अधिकारी हैं सरिता देहरादून, 11 अक्टूबर 2025 — उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय, देहरादून की ओर से गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह मैदान में आयोजित पूर्व सैनिक “देवभूमि विशाल रैली” में जनपद हरिद्वार की विंग […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!