देर रात पार्टी पर पुलिस का शिकंजा, प्रेमनगर में होम स्टे और हॉस्टलों की चेकिंग

प्रेमनगर में होम स्टे और हॉस्टलों की चेकिंग

देर रात पार्टी पर पुलिस का शिकंजा, प्रेमनगर में होम स्टे और हॉस्टलों की चेकिंग

प्रेमनगर में होम स्टे और हॉस्टलों की चेकिंग
प्रेमनगर में होम स्टे और हॉस्टलों की चेकिंग

देहरादून, 15 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने देर रात होम स्टे, गेस्ट हाउस, पीजी और हॉस्टलों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रेमनगर क्षेत्र के पौंधा और बिधोली समेत आसपास के इलाकों में की गई।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

पुलिस ने इस दौरान देर रात तक चल रही गतिविधियों पर नजर रखते हुए संदिग्ध पाए गए पांच व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया और उन्हें पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि बिना अनुमति पार्टी आयोजित करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

चेकिंग के दौरान सभी संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे बिना प्रशासनिक अनुमति किसी भी तरह की पार्टी आयोजित न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में शिकायत मिलने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून पुलिस का यह अभियान शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखी जा सके।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून-बेंगलुरु के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Mon Sep 15 , 2025
देहरादून-बेंगलुरु के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने किया शुभारंभ देहरादून, 15 सितंबर। उत्तराखंड के हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु सीधी हवाई सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!