अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का प्रहार, दो स्थानों पर अवैध मजार ढहाई

1

अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का प्रहार, दो स्थानों पर अवैध मजार ढहाई

अवैध अतिक्रमण को हटाती प्रशासन की टीम

नेहरू ग्राम व एनआईवीएच पर गिराए गए अवैध निर्माण

देहरादून 31अगस्त। जिला प्रशासन देहरादून का अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी है। शनिवार को प्रशासन ने दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान नेहरूग्राम क्षेत्र में सिंचाई विभाग की भूमि पर बने अवैध ढांचे और राजपुर रोड स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द विजुअली हैंडीकैप्ड (एनआईवीएच) परिसर के भीतर बनी मजार को हटाया गया।

प्रशासन को लंबे समय से इन दोनों जगहों पर अवैध निर्माण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। खासतौर से एनआईवीएच जैसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान की भूमि पर खड़े अवैध ढांचे से दृष्टिबाधितों का रास्ता बाधित हो रहा था। इस मामले में विभिन्न संगठनों ने भी जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई थी। शिकायतों की जांच और नियत प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जेसीबी की मदद से अतिक्रमण ढहा दिया।

कार्रवाई की कमान नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह और उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने संभाली। इस दौरान पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने साफ किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में जहां-जहां भी अवैध कब्जे हैं, उन्हें नियमानुसार हटाया जाएगा और इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

One thought on “अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का प्रहार, दो स्थानों पर अवैध मजार ढहाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाले में फंसे पांच लोगों को SDRF-NDRF ने बचाया

Sun Aug 31 , 2025
नाले में फंसे पांच लोगों को SDRF-NDRF ने बचाया बागेश्वर के पोंसारी गांव में भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात बागेश्वर, 31 अगस्त। जिले के पोंसारी गाँव में भारी बारिश के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। मूसलधार बारिश से गांव के समीप का नाला देखते ही देखते उफान पर आ […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!