डम्पर चालक गिरफ्तार, खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो हुआ था वायरल

सोशल मीडिया पर हुई थी वीडियो वायरल

डम्पर चालक गिरफ्तार, खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो हुआ था वायरल

देहरादून, 08 सितम्बर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले डम्पर चालक को पौंटा से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी का वाहन भी सीज कर दिया है।

आरोपी चालक पकड़ा गया
आरोपी चालक पकड़ा गया

वीडियो में एक डम्पर चालक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तेज रफ्तार से वाहन भगाते हुए दिखाई दिया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने डम्पर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गति और बढ़ा दी, जिससे वह व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। यह घटना सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास की पाई गई।

वाहन किया सीज़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में वाहन का नंबर एचआर–58–ई–5666 सामने आया। रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी चालक प्रमोद (25 वर्ष), पुत्र विरमानंद, निवासी गांव रंईयावाला, थाना प्रतापनगर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) को पौंटा से गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर थाना रायपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्ट्रेट में जनता दरबार: 125 समस्याएं सुनीं, कई का मौके पर हुआ समाधान

Mon Sep 8 , 2025
जनता दरबार: अतिक्रमण, पेयजल संकट, सड़क और भूमि विवाद रहे मुख्य मुद्दे देहरादून, 08 सितम्बर। जन समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलेभर से पहुंचे लोगों ने मंच पर अपनी 125 से अधिक […]
जनता दरबार में दिशा निर्देश देते डीएम सविन बंसल

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!