दून-हरिद्वार में दिवाली पर पांच साल में इस बार प्रदूषण कम

देहरादून, 22 अक्टूबर 2025। उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में इस बार दीपावली पर वायु गुणवत्ता में सुधार के संकेत मिले हैं। राजधानी देहरादून और हरिद्वार में पिछले पांच वर्षों में सबसे कम प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया, जिससे यह स्पष्ट है कि प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास असर दिखा रहे हैं। हालांकि काशीपुर और हल्द्वानी में अब भी वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर बनी हुई है।
राजधानी देहरादून में दीपावली की रात एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 204 दर्ज किया गया, जो पिछले चार वर्षों की तुलना में सबसे कम है। वहीं हरिद्वार में इस वर्ष AQI 190 दर्ज किया गया, जो पिछले पांच वर्षों की दीपावली रातों में सबसे स्वच्छ वायु स्तर माना गया। यह सुधार नगर निकायों के नियंत्रण उपायों और लोगों में बढ़ती जागरूकता का परिणाम बताया जा रहा है।
राजधानी देहरादून में दीपावली की रात एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 204 दर्ज किया गया, जो पिछले चार वर्षों की तुलना में सबसे कम है। वहीं हरिद्वार में इस वर्ष AQI 190 दर्ज किया गया, जो पिछले पांच वर्षों की दीपावली रातों में सबसे स्वच्छ वायु स्तर माना गया। यह सुधार नगर निकायों के नियंत्रण उपायों और लोगों में बढ़ती जागरूकता का परिणाम बताया जा रहा है।
इसके विपरीत, औद्योगिक शहर काशीपुर और हल्द्वानी की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा। काशीपुर में दीपावली की रात AQI 243 और हल्द्वानी में 194 दर्ज किया गया, जो अब भी “खराब” श्रेणी में आते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक उत्सर्जन और निर्माण गतिविधियां इन शहरों में प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं।
हालांकि देहरादून और हरिद्वार में सुधार दिखा, लेकिन हवा अभी भी “खराब” से “बहुत खराब” श्रेणी के बीच रही। दून मेडिकल कॉलेज के पल्मोनरी विभाग के चिकित्सकों के अनुसार, दीपावली के बाद सांस की तकलीफ वाले मरीजों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए नगर निगमों ने सड़कों पर पानी का छिड़काव किया और कई इलाकों में एंटी-स्मॉग गन का उपयोग किया। इसके बावजूद, पर्यावरणविदों ने चेताया है कि केवल त्योहारों पर की जाने वाली कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सरकार से दीर्घकालिक नीति लागू करने की मांग की है, ताकि औद्योगिक उत्सर्जन, वाहन धुआं और निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण को स्थायी रूप से नियंत्रित किया जा सके।
🟩 पिछले पांच वर्षों में दिवाली की रात प्रमुख शहरों का Aएक्ट
तारीख: देहरादून हरिद्वार काशीपुर हल्द्वानी
4 नवंबर 2021: 327 321 267 251
24 अक्टूबर 2022: 247 223 249 227
12 नवंबर 2023: 318 223 237 223
31 अक्टूबर 2024: 288 211 324 192
20 नवंबर 2025: 204🟢190🟢243🔴 194 🟠
🌤️ दिवाली से पहले चार दिनों में प्रमुख शहरों की वायु गुणवत्ता
तारीख: देहरादून हरिद्वार काशीपुर हल्द्वानी
16 अक्टूबर 92 🟢 103 🟢 101 🟢 98 🟢
17 अक्टूबर 83 🟢 107 🟢 91 🟢 101 🟢
18 अक्टूबर110 🟡 127 🟡 91 🟢 111 🟡
19 अक्टूबर 115 🟡 133 🟡 116 🟡 120 🟡
🔹 🟢 = अच्छी हवा
🔹 🟡 = मध्यम प्रदूषण
🔹 🔴 = खराब हवा


