दून मेडिकल कॉलेज में पार्टी विवाद पर एनएसयूआई का हंगामा, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज में पार्टी विवाद पर एनएसयूआई का हंगामा

दून मेडिकल कॉलेज में पार्टी विवाद पर एनएसयूआई का हंगामा, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

देहरादून, 15 अक्तूबर। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में हुई पीजी डॉक्टरों की लेट नाइट पार्टी को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और दोषी डॉक्टरों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की।

“डॉक्टर समाज के आदर्श, अनुशासनहीनता अस्वीकार्य”

एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में देर रात शराब और तेज़ संगीत के साथ पार्टी आयोजित की गई, जिसमें लड़कियां भी शामिल थीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ चिकित्सा पेशे की मर्यादा और सामाजिक नैतिकता दोनों का उल्लंघन हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि डॉक्टर समाज में भगवान समान सम्मानित माने जाते हैं, इसलिए उनसे अनुशासन और शालीनता की उम्मीद की जाती है।

प्राचार्य पर लीपा-पोती का आरोप

सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने दोषी पीजी डॉक्टरों के बजाय गार्ड कमांडर और सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई कर अन्याय किया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने तो केवल अपनी ड्यूटी निभाई थी, फिर भी उन्हें ड्यूटी से हटाकर उनके परिवारों पर आर्थिक संकट लाद दिया गया।

एनएसयूआई ने मांग की कि:

  • हटाए गए गार्ड और सुरक्षा कर्मियों को तुरंत बहाल किया जाए,

  • हॉस्टल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं,

  • और अनुशासन के लिए स्पष्ट नियमावली बनाई जाए।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तय

अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि दोषी डॉक्टरों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कॉलेज का नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय की साख से जुड़ा मुद्दा है। इस दौरान एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु रावत ने कहा कि चिकित्सा विभाग अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है और इस प्रकार का व्यवहार निंदनीय और अस्वीकार्य है।
उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में ऐसा प्रकरण दोबारा सामने आया, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा और प्राचार्य के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव अर्पित राठी, जिला उपाध्यक्ष आकाश वर्मा, नितिन नेगी, कबीर मलिक, और सौरभ सेमवाल, मयंक रावत, दक्ष रावत, आर्यन भंडारी, आकाश अवस्थी, सिद्धार्थ शर्मा, अनुज डोभाल, भूमिका रौतेला, आशीष राणा, मनीष चौहान, नवीन चौहान समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑटोमेटेड पार्किंग प्रोजेक्ट से जुड़ी फ्री सखी कैब सेवा शुरू

Wed Oct 15 , 2025
ऑटोमेटेड पार्किंग प्रोजेक्ट से जुड़ी फ्री सखी कैब सेवा शुरू देहरादून 15 अक्टूबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से जिला प्रशासन की पहल पर शहर को जाममुक्त और सुगम यातायात व्यवस्था की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। परेड ग्राउंड स्थित ऑटोमेटेड पार्किंग प्रोजेक्ट के […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!