दशहरा पर्व पर देहरादून में ट्रैफिक पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

दशहरा पर्व पर देहरादून में ट्रैफिक पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

देहरादून, 1अक्टूबर 2025 : परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने आमजन की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा की शुरुआत होगी, जो श्री कालिका मंदिर छीबाजार से पटेलनगर बाजार, राजपुर रोड, एस्टले हॉल, कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड तक पहुंचेगी। परेड ग्राउंड के चारों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी और इस क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है।

प्रशासन ने अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। सहस्रधारा और रायपुर रोड से आने वाले वाहनों के लिए काबुल हाउस व मंगला देवी इंटर कॉलेज परिसर, सहारनपुर रोड और चकराता रोड से आने वाले वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन ग्राउंड, वहीं ईसी रोड और सुभाष रोड से आने वाले वाहनों के लिए भी रजिस्ट्रेशन ग्राउंड को पार्किंग स्थल बनाया गया है।

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसों का नया ड्रॉप व पिकअप प्वाइंट ओरियंट चौक तय किया गया है, जबकि डोईवाला व सहस्रधारा जाने वाली बसें रजिस्ट्रेशन ग्राउंड से संचालित होंगी।

ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और गलत स्थान पर वाहन खड़ा करने से बचें। गलत पार्किंग पाए जाने पर वाहनों को टो किया जाएगा और 1200 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, पुलिस व फायर ब्रिगेड के वाहनों को बाधित न किया जाए।

दशहरा मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और भीड़भाड़ में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस ट्रैफिक प्लान का पालन करें और जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थानेदार के खिलाफ अपने ही थाने में मुकदमा दर्ज, SSP ने किया सस्पेंड

Thu Oct 2 , 2025
थानेदार के खिलाफ अपने ही थाने में मुकदमा दर्ज, SSP ने किया सस्पेंड   देहरादून, 2 अक्तूबर 2025। राजपुर रोड पर हुए सड़क हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना अध्यक्ष राजपुर को […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!