‘एआई’ भारत की प्राचीन ज्ञान और परंपरा को विश्व पटल पर प्रसारित करने का माध्यम बने

इंडियन एआई समिट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम धामी हुए शामिल

‘एआई’ भारत की प्राचीन ज्ञान और परंपरा को विश्व पटल पर प्रसारित करने का माध्यम बने

एआई समिट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम धामी हुए शामिल
एआई समिट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम धामी हुए शामिल

इंडियन एआई समिट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम धामी हुए शामिल

हरिद्वार, 17 सितंबर। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित इंडियन एआई समिट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रौद्योगिकी का वास्तविक उद्देश्य मानव जीवन को समृद्ध और उन्नत करना है, उसे प्रतिस्थापित करना नहीं। उन्होंने कहा कि यद्यपि एआई अनेक चुनौतियाँ प्रस्तुत करता है, किन्तु इसे भारत की प्राचीन ज्ञान और परंपराओं को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने का सशक्त माध्यम बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का वास्तविक उद्देश्य मानव जीवन को समृद्ध और उन्नत करना है, उसे प्रतिस्थापित करना नहीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति में ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म का अद्वितीय संगम रहा है। सनातन संस्कृति केवल आस्था और विश्वास का आधार नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और गहन चिंतन-मनन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज एआई हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है और यदि इसे सही दिशा में उपयोग किया जाए तो यह उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार ला सकता है।

डॉ. चिन्मय पंड्या, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा आस्था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए गठित विशेष आयोग के एशिया क्षेत्र के कमिश्नर भी हैं, ने कहा कि एआई अब केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग और सुरक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में क्रांति ला रहा है। हालांकि उन्होंने इसके साथ जुड़ी नैतिकता, गोपनीयता और रोजगार से संबंधित चुनौतियों पर भी चिंता जताई।

कार्यक्रम में स्विट्जरलैंड के इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन के सचिव जनरल मार्टिन चुंगोंग ने वीडियो संदेश के माध्यम से एआई की वैश्विक भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं भारत सरकार के एआई मिशन के सीईओ डॉ. अभिषेक सिंह सहित रॉबर्ट ट्रैगर, विलियम जोन्स, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश, स्टुअर्ट रसेल, जान टैलिन और नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सचिन चतुर्वेदी समेत कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, ओम प्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्दी पर दाग: प्रवीण वाल्मीकि गैंग से जुड़े दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसटीएफ की करवाई

Wed Sep 17 , 2025
वर्दी पर दाग: प्रवीण वाल्मीकि गैंग से जुड़े दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसटीएफ की करवाई देहरादून, 17 सितंबर। उत्तराखंड एसटीएफ ने कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग में तैनात दो आरक्षियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन दोनों पर गैंग से मिलीभगत कर […]
प्रवीण वाल्मीकि गैंग: एसटीएफ की करवाई

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!