‘EEE’ से सिखाया यातायात नियमों का पाठ, दून पुलिस की अनोखी पहल

‘EEE’ से सिखाया यातायात नियमों का पाठ, दून पुलिस की अनोखी पहल

देहरादून, 25 अक्टूबर 2025। राजधानी दून के चौराहों पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। नियम तोड़ने वालों को उनकी गलती का एहसास कराकर उनसे ‘आई एम सॉरी यह गलती दोबारा नहीं होगी’ कहलवाया। आमतौर पर डांट–डपट और चालानी करवाई करने वाली पुलिस की इस अनोखी पहल को सभी न सराहा लेकिन लोग इससे कितना सबक सीखेंगे ये समय आने पर पता चलेगा।

एसपी ट्रैफिक लोकजीत

त्योहारी सीजन के दौरान जहां आमतौर पर सड़कों पर भीड़ और अव्यवस्था बढ़ जाती है, वहीं दून पुलिस ने इस बार यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक अनोखी और सराहनीय पहल की। यातायात पुलिस ने बिना सख्ती बरते लोगों को प्यार भरे अंदाज़ में नियमों का महत्व समझाया। इस विशेष अभियान के तहत “EEE” (Education, Engineering और Enforcement) की अवधारणा को प्रभावी ढंग से लागू किया गया। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जगह-जगह अभियान चलाए गए। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक इंजीनियरिंग के तहत डायवर्जन, बैरिकेडिंग और उचित साइनेज लगाए गए ताकि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की गई, जिसमें नो पार्किंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी गलतियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत ने बताया कि इस पहल का मकसद वाहन चालकों को गलत लेन, डबल लेन या ज़ेब्रा क्रॉसिंग नियमों का उल्लंघन करने पर प्यार से उनकी गलती का एहसास कराना था। पुलिसकर्मियों ने ऐसे चालकों से ससम्मान संवाद करते हुए कहा
“Sir, जय हिंद, देखिए सर आप ट्रैफिक रूल्स ब्रेक कर रहे हैं। ये अच्छी बात नहीं है सर, प्लीज़ फॉलो द रूल्स।”
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इस तरह के संवाद ने वाहन चालकों को न केवल अपनी गलती का एहसास कराया, बल्कि भविष्य में नियमों का पालन करने की प्रेरणा भी दी।

रेलवे क्रॉसिंग और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगाए गए फ्लेक्सी पोस्टरों और पुलिस की सौम्य अपीलों का सकारात्मक असर देखने को मिला। कई चालकों ने अपनी गलती मानते हुए आगे से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का वादा किया।

त्योहारी व्यस्तता के बीच दून पुलिस के इस मानवीय प्रयास ने साबित किया कि अनुशासन सिर्फ सख्ती से नहीं, बल्कि संवाद और संवेदनशीलता से भी स्थापित किया जा सकता है। यातायात पुलिस की पहल से पुलिसकर्मियों, विशेषकर तैनात रिक्रूट आरक्षियों की मेहनत के कारण शहर का यातायात त्योहारों के दौरान भी कई स्थानों पर सुचारु बना रहा।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डेढ़ महीने से नई ‘एएनएम’ की नियुक्ति की राह देख रहा ‘ताला’

Sat Oct 25 , 2025
डेढ़ महीने से नई ‘एएनएम’ की नियुक्ति की राह देख रहा ‘ताला’ चमोली/देवाल, 25 अक्टूबर 2025। देवाल विकास खंड के वाण गांव में स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र (एमएनएम केंद्र) में करीब डेढ़ महीने से ताला लटका हुआ है। केंद्र की एएनएम के सेवानिवृत्त होने के बाद से यहां […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!