गौकशी में छह पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा, सहसपुर पुलिस की करवाई, 2 गिरफ्तार 

गौकशी

गौकशी में छह पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा, सहसपुर पुलिस की करवाई, दो गिरफ्तार

गौकशी में छह पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा, सहसपुर पुलिस की करवाई, दो गिरफ्तार
गौकशी में छह पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा, दो गिरफ्तार

देहरादून, 15 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सहसपुर पुलिस ने गौकशी और अवैध पशु कटान में लिप्त अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गैंग लीडर सलमान उर्फ मुल्ला और उसके साथी रैंचो उर्फ शहबान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आदतन अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सहसपुर पुलिस ने 13 सितंबर को गौकशी और अवैध कटान में शामिल छह आरोपियों—गैंग लीडर सलमान उर्फ मुल्ला, मुजम्मिल, आमिर उर्फ लालू, रैंचो उर्फ शहबान, शादाब उर्फ फोती और उस्मान उर्फ कालु—के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए खुशहालपुर क्षेत्र से सलमान और रैंचो को दबोच लिया।

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

गिरफ्तार गैंग लीडर सलमान और उसके साथी रैंचो का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। दोनों पर गौवंश संरक्षण अधिनियम समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं और वे पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। सलमान के खिलाफ सहसपुर और सेलाकुई थानों में गौकशी और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रैंचो पर भी सहसपुर थाने में गौवंश संरक्षण अधिनियम और भादवि की धारा 429 के अंतर्गत मामले पंजीकृत हैं।

सहसपुर पुलिस टीम, जिसमें प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक विकास रावत, विवेक राठी, कविंद्र सिंह राणा और कांस्टेबल सुधीर कुमार, कुलदीप सिंह तथा विकास त्यागी शामिल रहे, ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि शेष फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साफ-सफाई पर जिलाधिकारी की फटकार, रुड़की अस्पताल में खामियों पर जताई नाराजगी

Mon Sep 15 , 2025
साफ-सफाई पर जिलाधिकारी की फटकार, रुड़की अस्पताल में खामियों पर जताई नाराजगी हरिद्वार, 15 सितंबर। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रविवार को उपजिला चिकित्सालय रुड़की का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक, आईसीयू, महिला और […]
साफ-सफाई पर जिलाधिकारी की फटकार, रुड़की अस्पताल में खामियों पर जताई नाराजगी

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!