हर पर्व, हर परंपरा, हर मुस्कान को ‘उत्तराखंड की आत्मा’ के रूप में महसूस किया : राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरु‍मीत सिंह

हर पर्व, हर परंपरा, हर मुस्कान को ‘उत्तराखंड की आत्मा’ के रूप में महसूस किया : राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरु‍मीत सिंह
राज्यपाल ने किए उत्तराखंड में सेवाकाल चार वर्ष पूरे

लेफ्टिनेंट जनरल गुरु‍मीत सिंह ने किए उत्तराखंड में सेवाकाल चार वर्ष पूरे

देहरादून, 15 सितंबर। चेहरे पर मुस्कान, मीठे बोल और सौम्य स्वभाव के लिए आमजन में एक विशेष पहचान रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड में राज्यपाल के रूप में आज चार साल की सेवा पूर्ण कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी खुद साझा की है।

अपनी पोस्ट में राज्यपाल ने लिखा है कि यह उनके लिए सौभाग्य और गौरव की बात है कि उन्होंने ‘देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करते हुए आज 4 वर्ष पूरे कर लिए यह केवल समय की गिनती नहीं बल्कि समर्पण आस्था और उत्तराखंड वासियों के अद्भुत सहयोग की अमूल्य यात्रा रही है’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को उत्तराखंड के विकास का श्रेय देते हुए लिखा की विकास यात्रा का सहभागी बनकर देवभूमि की प्रगति में अपना योगदान दे पा रहा हूं मेरा संकल्प है कि देवभूमि आत्मनिर्भर भारत की शक्ति बनकर उभरे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरु‍मीत सिंह
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरु‍मीत सिंह

उत्तराखंड राज्य के राज्यपाल के रूप में 15 सितंबर 2021 से राज्यपाल कार्यालय संभालने के के बाद से ही लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अधिकारियों से लेकर आम जन तक बेहद लोकप्रिय हैं। उनके व्यक्तित्व से स्नेह, अपनापन और शालीनता झलकती है। वे अक्सर प्रोटोकॉल तोड़कर आमजन के बीच उनसे मिलने और उनका हाल-चाल जानने पहुंच जाते हैं। युवाओं में गवर्नर कुछ ज्यादा ही लोकप्रिय हैं इसका कारण यह है कि वह कभी किसी छात्र या युवा को फोटो खिंचवाने के लिए मना नहीं करते। हाल ही में धराली में आई आपदा हो या प्रदेश पर कोई भी विपदा राज्यपाल खुद जाकर वहां जायजा लेते हैं।
यही नहीं, प्रदेश के किसी भी कोने मैं होने वाले धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन गवर्नर की मौजूदगी अक्सर देखी जाती है। इस दौरान वह अक्सर कहते पाए जाते हैं कि उन्होंने हर पर्व, हर परंपरा, हर मुस्कान को उत्तराखंड की आत्मा के रूप में महसूस किया है।

 

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Health से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देर रात पार्टी पर पुलिस का शिकंजा, प्रेमनगर में होम स्टे और हॉस्टलों की चेकिंग

Mon Sep 15 , 2025
देर रात पार्टी पर पुलिस का शिकंजा, प्रेमनगर में होम स्टे और हॉस्टलों की चेकिंग देहरादून, 15 सितंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने देर रात होम स्टे, गेस्ट हाउस, पीजी और हॉस्टलों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रेमनगर क्षेत्र के पौंधा और बिधोली […]
प्रेमनगर में होम स्टे और हॉस्टलों की चेकिंग

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!