हरिद्वार में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: STF ने बरामद किया 2.4 किलो वजनी हाथी का दांत, एक तस्कर गिरफ्तार

तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार में वन्यजीव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई — एसटीएफ ने बरामद किया 2.4 किलो वजनी हाथी का दांत, एक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार, 5 नवंबर 2025। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तराखंड एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बुग्गावाला क्षेत्र से एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 22 इंच लंबा और करीब 2.4 किलोग्राम वजनी हाथी का दांत बरामद किया है।

यह कार्रवाई वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) दिल्ली से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाम हसन उर्फ शमशेर (35 वर्ष), निवासी ग्राम दौलतपुर हजरतपुर, बुग्गावाला के रूप में हुई है।

भुल्लर ने बताया कि बरामद दांत वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल है, जिसके तहत हाथी के दांत का शिकार या व्यापार करना गंभीर अपराध है। आरोपी के खिलाफ थाना बुग्गावाला में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसटीएफ अब यह जांच कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, वन्यजीव अंगों की अवैध तस्करी पर प्रदेशभर में विशेष अभियान तेज किया गया है ताकि इस तरह के अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी रोड पर बाइक खाई में गिरी, पिता की मौत, पुत्र घायल

Thu Nov 6 , 2025
मसूरी रोड पर बाइक खाई में गिरी, पिता की मौत, पुत्र घायल देहरादून, 06 अक्टूबर 2025। राजधानी देहरादून में मसूरी रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र गहरी खाई में गिर गए। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!