मनसा देवी पहाड़ी पर भारी भूस्खलन, हरिद्वार–देहरादून रेल यातायात ठप

हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ी पर भीषण भूस्खलन, रेलवे ट्रैक पर रुका आवागमन

हरिद्वार, 8 सितंबर 2025। सोमवार सुबह हरिद्वार में उस समय अफरातफरी मच गई जब मनसा देवी पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और विशाल बोल्डर रेलवे ट्रैक पर आ गिरे। देखते ही देखते हरिद्वार–देहरादून और हरिद्वार–ऋषिकेश रेल मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। करीब आठ से दस ट्रेनें बाधित हुईं और यात्रियों को स्टेशनों पर ही रोकना पड़ा।

मनसा देवी पहाड़ी पर भीषण भूस्खलन, रेलवे ट्रैक पर रुकी ट्रेनों की रफ्तारघटना तड़के करीब 6:45 बजे भीमगोडा क्षेत्र स्थित काली मंदिर के पास हुई। चट्टानें गिरने से मंदिर के अंदर मौजूद एक पुरोहित सहित दो लोग फंस गए थे। हालांकि दोनों समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। स्थानीय लोग इसे बेहद खतरनाक बताते हुए कह रहे हैं कि यह इलाका पहले भी भूस्खलन की चपेट में आ चुका है, जब करीब 20 घंटे तक ट्रैक बाधित रहा था।

रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। तकनीकी टीम, गैंगमैन और भारी मशीनें मौके पर भेज दी गईं। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। फिलहाल ट्रैक पर आवाजाही पूरी तरह बंद है और यात्रियों को ट्रेनों के बहाल होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

‘चेनाप’ है उत्तराखंड की नई ‘फूलों की घाटी’, फूलों की यह जन्नत ‘ट्रेक ऑफ द ईयर’ घोषित

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून से रवाना हुई केंद्रीय टीम, आपदा से हुई क्षति का करेगी आकलन

Mon Sep 8 , 2025
अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम सोमवार को देहरादून से विभिन्न जनपदों के लिए रवाना   देहरादून, 8 सितंबर। आपदा से हुई क्षति का आकलन और जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम सोमवार को देहरादून से विभिन्न जनपदों के लिए रवाना हो गई। सोमवार सुबह राज्य आपातकालीन […]
देहरादून से रवाना हुई केंद्रीय टीम, आपदा से हुई क्षति का करेगी आकलन (1)

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!