जीजा–साले ने की प्रेमिका के पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जीजा–साले ने की प्रेमिका के पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर, 10 सितंबर। कुंडा क्षेत्र में हुई युवक की सनसनीखेज हत्या का राज़ खुल गया है। पुलिस ने इस मामले में जीजा और साले को गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला। साला अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता था और इसके लिए उसने अपने ही जीजा के साथ मिलकर प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। दोनों ने मिलकर युवक की गोली मारकर हत्या की और मामले को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनकी सारी चालाकी पर पानी फेर दिया।

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को कुंडा क्षेत्र में सड़क हादसे जैसी स्थिति में घायल युवक की सूचना मिली थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के आजमपुर निवासी सचिन चौहान के रूप में हुई। पांच सितंबर को आई पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सचिन की मौत सड़क हादसे से नहीं, बल्कि सिर में छर्रे लगने से हुई है। इसी आधार पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज की और एसएसपी के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया।

एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा के अनुसार जांच में सामने आया कि सचिन की हत्या जीजा और साले ने मिलकर पूरी साजिश रचकर की थी। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल बाइक और तमंचा बरामद किया गया है। खास बात यह है कि हत्या में शामिल जीजा पहले से ही अपराधों का पुख्ता इतिहास रखता है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और दहेज उत्पीड़न जैसे आठ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, दोनों राज्यों में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रह चुका है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपदाग्रस्त उत्तराखंड को पीएम ने लगाया 1200 करोड़ का मरहम, बोले केंद्र सरकार आपके साथ

Thu Sep 11 , 2025
आपदाग्रस्त उत्तराखंड को पीएम ने लगाया 1200 करोड़ का मरहम, बोले केंद्र सरकार आपके साथ देहरादून, 11 सितंबर। प्राकृतिक आपदा से भारी तबाही झेल रहे उत्तराखंड को राहत देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून में राज्य के लिए 1200 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता की घोषणा की। यह […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!