जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

समिति सचिवों पर भड़के डीएम, बोले पूरी तैयारी से बैठक में आएं
हरिद्वार, 16 सितंबर। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सभी सहकारिता समितियों के सचिवों को केंद्र पोषित परियोजना पैक्स कंप्यूरलाइजेशन का कार्य पूरी जिम्मेदारी से समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समितियों के सदस्यों को सक्रिय करने के प्रयासों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस कार्य को गंभीरता से लिया जाए और आगामी 30 सितंबर को होने वाली बैठक में सभी सचिव पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित हों।
उन्होंने ऋण वितरण एवं वसूली की प्रगति पर भी समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों ने ऋण चुकता नहीं किया है, उनसे प्राथमिकता के आधार पर वसूली सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसानों को संचालित योजनाओं का लाभ समय पर और प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे योजनाओं से अधिकतम लाभान्वित हो सकें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, जिला सहायक निबंधक सहकारिता पीएस पोखरिया, सचिव डीसीबी बैंक वंदना लखेड़ा, अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रेम कुमार, भगवानपुर एडीओ गौरव नागर, डीजीएम बैंक दीपक कुमार, अखिलेश डबराल सहित विभिन्न सहकारिता समितियों के सचिव, ब्लॉक एडीओ, बैंक शाखाओं के प्रबंधक व अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



One thought on “जिलाधिकारी ने सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली”