जोशीमठ के मारवाड़ी पुल से खाई में गिरा वाहन, 5 बचाए गए, एक लापता

जोशीमठ के मारवाड़ी पुल से खाई में गिरा वाहन, 5 बचाए गए, एक लापता

जोशीमठ, 17 सितंबर : चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक वाहन अनियंत्रित होकर मारवाड़ी पुल से नीचे गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली जोशीमठ ने तुरंत एसडीआरएफ  को सूचित किया। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक कुलदीप पांडे के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम द्वारा वाहन में सवार कुल छह व्यक्तियों में से तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वाहन में सवार एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी खोजबीन के लिए एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल की विषम भौगोलिक स्थिति और अंधेरा होने के बावजूद टीम ने कुशलता से राहत कार्य को अंजाम दिया, वहीं लापता व्यक्ति की सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रयास अभी भी जारी हैं।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टिहरी में भूस्खलन से कई मार्ग बाधित, प्रशासन की अपील अनावश्यक यात्रा से बचें

Wed Sep 17 , 2025
टिहरी में भूस्खलन से कई मार्ग बाधित, प्रशासन की अपील अनावश्यक यात्रा से बचें टिहरी गढ़वाल, 17 सितंबर : लगातार बारिश के बाद जनपद टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर जगह-जगह मलबा आने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!