केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक रिकॉर्ड 15 लाख ने किए दर्शन

केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक रिकॉर्ड 15 लाख ने किए दर्शन

रुद्रप्रयाग, 12 सितंबर। उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल केदारनाथ धाम में इस बार आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। यात्रा आरंभ होने के बाद से अब तक कुल 15,07,957 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो इस वर्ष का नया रिकॉर्ड माना जा रहा है। आस्था का यह सैलाब तब उम्र है जब इस साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। पिछले काफी दिनों से आपदा का दंश झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए ये एक सुखद खबर है।

जिला प्रशासन के अनुसार, तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर लगातार विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें चौबीसों घंटे मुस्तैदी से तैनात हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर चिकित्सा, पेयजल, बिजली, संचार और आवास की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही श्री बदरी-केदार मंदिर समिति और जिला प्रशासन हर पल व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है।

स्थानीय विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मॉनसून के बाद से यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष फोकस कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन और सहयोग से यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

विधायक ने याद दिलाया कि 2013 की भीषण आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारपुरी के पुनर्निर्माण के कार्यों ने तीर्थनगरी की सूरत बदल दी है। हाल ही में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकृत 1200 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को उन्होंने उत्तराखंड के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण बताया।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Big Breaking: देहरादून सहित 6 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट

Sat Sep 13 , 2025
Big Breaking: देहरादून सहित 6 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट देहरादून, 13 सितंबर। राज्य में कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग में आज राज्य के कुछ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!