केदारनाथ–बद्रीनाथ सहित उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

केदारनाथ–बद्रीनाथ सहित उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

रुद्रप्रयाग/जोशीमठ, 6 अक्टूबर 2025 ।  बाबा केदार का धाम बर्फ की चादर से ढक गया है। केदारनाथ में अचानक हुई बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम की चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद, यात्रियों का उत्साह ज़रा भी कम नहीं हुआ है। इस सीज़न में अब तक 16 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।अब यात्रा समापन की ओर है। केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के दिन, 23 अक्टूबर को, सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएँगे। बद्रीनाथ धाम में भी आज सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में भरी गिरावट दर्ज की गई। कई जगह लोग अलाव जलाकर आग सेकते दिखाई दिए।

इस बीच मौसम विभाग ने यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा है। मंगलवार को प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेषकर पिथौरागढ, बागेश्‍वर, उत्‍तरकाशी, रुद्रप्रयाग  और चमोली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा 4000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने विशेष रूप से आगाह किया है कि मंगलवार को कुछ स्‍थानों पर तेज बौछारों के साथ थंडर स्टॉर्म की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चल सकती हैं।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवती के पेट से निकाला 13 किलो 200 ग्राम का ट्यूमर

Mon Oct 6 , 2025
युवती के पेट से निकाला 13 किलो 200 ग्राम का ट्यूमर देहरादून, 6 अक्टूबर 2025 : चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता दर्ज की गई है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सर्जरी विभाग ने हाल ही में 20 वर्षीय युवती के पेट से 13 किलो 200 ग्राम वजन की विशाल […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!