करवाचौथ पर महिलाओं को मिला अवकाश, देर रात की गई घोषणा

करवा चौथ पर महिलाओं को मिला अवकाश, देर रात की गई घोषणा

देहरादून, 09 अक्टूबर 2025 । लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड शासन ने करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। शुक्रवार, 10 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा, और पूरे दिन महिलाएं छुट्टी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रही थीं। देर रात शासन की ओर से आदेश जारी होते ही महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

देर रात सचिव राज्यपाल वेके सुमन की और से जारी पत्र में करवाचौथ के लिए शुक्रवार 10 अक्टूबर को महिलाओं के लिए शासकीय अवकाश की घोषणा की गई है। आदेश के मताबिक शासकीय अशासकीय कार्यालयों शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को प्रदेश भर में करवाचौथ पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेहतर समन्वय से कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे उत्तरी राज्य

Fri Oct 10 , 2025
बेहतर समन्वय से कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे उत्तरी राज्य उत्तराखण्ड पुलिस की मेजबानी में हुई NRPCC की 12वीं बैठक देहरादून, 10 अक्टूबर 2025। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ की अध्यक्षता में Northern Region Police Coordination Committee (NRPCC) की 12वीं बैठक आयोजित की गई। […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!