फाटा के समीप केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, यातायात ठप, वाहनों की लगी कतारें

रुद्रप्रयाग/देहरादून: 29अगस्त। रुद्रप्रयाग को केदारनाथ से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा के समीप लैंडस्लाइड के कारण पूरी तरीके से बंद हो गया है। सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी-लंबी करें लग गई हैं प्रशासन का कहना है कि इस मार्ग को सुचारु करने में समय लग सकता है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गुप्तकाशी वी सोनप्रयाग के बीच फटा में डोलिया देवी मंदिर के समीप बोल्डर और मालवा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। जिस कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों के वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। बताया जा रहा है कि खुलने में अभी लग सकते हैं। यह जगह विगत कई वर्षों से भूस्खलन से प्रभावित हो रहा है इस लैंडस्लाइड में बड़े-बड़े बोल्डर आने के कारण मार्ग सुचारू करने में दिक्कतें आएंगी।
फोटो साभार: प्रवीण सजवाण (फाटा)


