Maruti Suzuki Victoris SUV: Creta और Seltos जैसे सेगमेंट लीडर्स से रहेगी सीधी टक्कर
Dehradun, 09 September: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki ने SUV सेगमेंट में बड़ा दांव खेलते हुए अपनी नई मिड-साइज़ SUV Victoris को पेश किया है। कंपनी इस मॉडल को सीधे तौर पर Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी पॉपुलर गाड़ियों के मुकाबले उतार रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Victoris को दिवाली 2025 तक बाजार में लॉन्च किया जाएगा, जबकि इसकी बुकिंग ₹11,000 की टोकन राशि पर देशभर के Arena डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है।
Victoris SUV: लॉन्च और फीचर्स
Victoris SUV को 3 सितंबर 2025 को भारतीय बाजार में पेश किया गया। यह गाड़ी आधुनिक फीचर्स से लैस है जिनमें शामिल हैं:
- लेवल-2 ADAS
- 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स
- Alexa कनेक्टिविटी और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
- कंपनी Victoris को छह वेरिएंट और 10 रंग विकल्पों में उपलब्ध करा रही है।
वेरिएंट और संभावित कीमत
Victoris को कंपनी चार ट्रिम्स में पेश करेगी: LXI, VXI, ZXI और ZXI+। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹10 लाख (एक्स-शोरूम) रहने का अनुमान है। हालांकि, आधिकारिक कीमत और लॉन्च की तारीख का खुलासा अभी बाकी है।
इंजन विकल्प
Victoris, Grand Vitara की तरह, तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शंस के साथ आएगी:
- 1.5L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल – 103 बीएचपी
- 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड – 116 बीएचपी
- 1.5L पेट्रोल-CNG – 89 बीएचपी
ट्रांसमिशन ऑप्शन:
- 5-स्पीड मैनुअल
- 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक
- e-CVT (हाइब्रिड मॉडल के लिए)
- माइलेज (ARAI-रेटेड)
- पेट्रोल मैनुअल: 21.18 km/l
- पेट्रोल ऑटोमैटिक: 21.06 km/l
- पेट्रोल AWD: 19.07 km/l
- स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: 28.65 km/l
- CNG मॉडल: 27.02 km/kg
Maruti Suzuki Victoris SUV के बाद, कई नई गाड़ियां लाइनअप

eVitara EV: Maruti की पहली इलेक्ट्रिक SUV
- Victoris के बाद Maruti Suzuki अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV eVitara लॉन्च करने की तैयारी में है।
- अपेक्षित लॉन्च: सितंबर 2025
- बैटरी विकल्प: 49kWh और 61kWh
- अनुमानित रेंज: लगभग 500 किलोमीटर
eVitara भारतीय EV सेगमेंट में Maruti Suzuki की एंट्री होगी, जो तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक कार बाजार में कंपनी को नई पहचान दे सकती है।
आने वाले अन्य मॉडल
कंपनी की आगामी योजनाओं में कई नई गाड़ियां शामिल हैं:
| Escudo SUV | सितंबर–अक्टूबर 2025 तक, पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG विकल्पों के साथ |
| Grand Vitara 7-Seater | 2025 के अंत तक, तीन-पंक्ति SUV के रूप में |
| Baleno Facelift / Hybrid | सितंबर 2025 में संभावित लॉन्च |
| Brezza Facelift | अनुमानित सितंबर 2025 तक बाजार में |
उद्योग पर प्रभाव
ऑटोमोबाइल उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि Maruti Suzuki की यह आक्रामक लॉन्च स्ट्रैटेजी SUV और EV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज करेगी। कंपनी की पकड़ पहले से ही एंट्री-लेवल और कॉम्पैक्ट कार बाजार में मजबूत है। अब SUV और इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर फोकस करके Maruti Suzuki अपने पोर्टफोलियो को और विविध बना रही है।


