मासूम नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी तौकीर गिरफ्तार

मासूम नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी तौकीर गिरफ्तार

देहरादून, 11 अक्टूबर 2025। महिलाओं और बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस ने एक और अहम कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामला थाना सेलाकुई क्षेत्र का है, जहां पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनके यहां पूर्व में किराए पर रह चुका युवक तौकीर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना सेलाकुई में मुकदमा संख्या 129/2025, धारा 65(1)/75/77 बीएनएस और 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने थाना सेलाकुई की टीम को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार की गई छानबीन के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी तौकीर अंसारी को भाऊवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौकीर अंसारी पुत्र शाहिद मियां, निवासी ग्राम भंगा, थाना भंग, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार), उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इस कार्रवाई में थाना सेलाकुई के प्रभारी निरीक्षक पीडी भट्ट, महिला उपनिरीक्षक मीना रावत, कांस्टेबल उपेंद्र भंडारी और प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेकाबू कार की टक्कर से डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मौत

Sun Oct 12 , 2025
बेकाबू कार की टक्कर से डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मौत देहरादून, 12 अक्टूबर 2025 — ट्रांसपोर्ट नगर के पास शनिवार शाम एक सफेद निसान माइक्रा कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े और पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में केशव विहार, चंद्रबनी निवासी […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!