MDDA एक्शन : अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, कई भवन सील

MDDA एक्शन : अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, कई भवन सील

 

देहरादून, 28 सितंबर। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कई इलाकों में अभियान चलाकर दर्जनों बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया, वहीं कई व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया।संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, सचिव मोहन सिंह बर्निया के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। अभियान में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज सहित तकनीकी टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।

एम.डी.डी.ए. उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा कि शहर को अव्यवस्थित तरीके से फैलने नहीं दिया जाएगा। अवैध प्लॉटिंग और निर्माण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जनता से भी अपील की कि किसी भी अवैध कॉलोनी में निवेश कर अपने धन और भविष्य को खतरे में न डालें। उपाध्यक्ष ने दोहराया कि एम.डी.डी.ए. का उद्देश्य व्यवस्थित और नियोजित विकास सुनिश्चित करना है। नियमों के विरुद्ध निर्माण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा I

 

प्रमुख कार्रवाई
शिमला बाईपास रोड : मानवेन्द्र पुण्डीर की लगभग 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
सेलाकुई (सेरपुर क्षेत्र) : गुलशेर की 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
चकराता रोड, शंकरपुर-सेलाकुई : डी.सी. बंसल की 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
कल्याणपुर धर्मावाला चौक : रासिद की 08 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
अद्दूवाला, शिमला बाईपास रोड : नेरन्द्र चौहान का फार्महाउस व 08 व्यावसायिक हट्स सील।
धर्मावाला रोड, हरबटपुर : राकेश अग्रवाल का अवैध व्यावसायिक निर्माण सील।
मुख्य चकराता रोड, सहसपुर : सलमान का अवैध व्यावसायिक निर्माण सील।
75 राजपुर रोड : असरफ खान व गर्ग का अवैध निर्माण सील।
संस्कृति लोक कॉलोनी : साकिर द्वारा बने दो अवैध भवन सील।
चांचक चौक, बंजारावाला : मो. साजिद का अस्थायी व्यावसायिक निर्माण ध्वस्त।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्लेशियर को दी जिंदगी, 260 की जान ली और विदा हो गया मानसून

Sun Sep 28 , 2025
ग्लेशियर को दी जिंदगी, 260 की जान ली और विदा हो गया मानसून उत्तराखंड में सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक हुई बरसात देहरादून, 28 सितंबर। उत्‍तराखंड को जख्‍म देने के बाद आखिरकार प्रदेश से मानसून की विदाई की औपचारिक घोषणा हो गई है। शुक्रवार की देर शाम मौसम विभाग ने […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!