महाकुंभ से पहले हरिद्वार–देहरादून डबल लाइन अनिवार्य : मुख्य सचिव

बैठक में दिशा निर्देश देते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

देहरादून रेलवे प्रोजेक्ट: महाकुंभ से पहले हरिद्वार–देहरादून डबल लाइन पर जोर

बैठक में दिशा निर्देश देते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
महाकुंभ से पहले हरिद्वार–देहरादून डबल लाइन अनिवार्य : मुख्य सचिव

देहरादून, 08 सितम्बर। राज्य सरकार और रेलवे के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा आगामी महाकुंभ व भविष्य की रेल परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीआरएम मुरादाबाद संग्रह मौर्य सहित दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और रेल बाईपास, स्टेशन विस्तार, डबल लाइनिंग व यातायात प्रबंधन जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सोमवार को आयोजित हुई इस बैठक में मुख्य सचिव ने ऋषिकेश–डोईवाला रेलवे बाईपास के लिए राजाजी नेशनल पार्क, रेलवे और डीएफओ की टीम शीघ्र संयुक्त सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाइल्डलाइफ़ व फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने को भी कहा गया। हर्रावाला रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए भी संयुक्त टीम से सर्वे पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

महाकुंभ 2033 से पहले हरिद्वार–देहरादून रेल लाइन का डबल

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि महाकुंभ 2033 से पहले हरिद्वार–देहरादून रेल लाइन का डबलिंग होना आवश्यक है। साथ ही रेलवे से कुंभ मेला 2027 हेतु ट्रैफिक मैनेजमेंट सर्कुलेशन प्लान तैयार करने को कहा। हरिद्वार व ऋषिकेश स्टेशनों की फेस लिफ्टिंग भी योजना में शामिल करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने रेलवे से कुंभ बैठकों में समन्वय के लिए मेला अधिकारी नामित करने और राज्य सरकार के साथ सूचना आदान–प्रदान हेतु तंत्र विकसित करने को कहा। उन्होंने अगले 50 वर्षों के लिए राज्यव्यापी मोबिलिटी प्लान बनाने पर भी जोर दिया।

डीआरएम मुरादाबाद संग्रह मौर्य ने जानकारी दी कि देहरादून–मसूरी रेलवे परियोजना का प्राथमिक सर्वे पूरा हो गया है, फाइनल लोकेशन सर्वे शीघ्र शुरू होगा। सहारनपुर–देहरादून प्रोजेक्ट का सर्वे गतिमान है। हर्रावाला स्टेशन की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है, प्रोजेक्ट स्वीकृति शेष है।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव बृजेश कुमार संत, सी. रविशंकर, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उपाध्यक्ष एमडीडीए व महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डम्पर चालक गिरफ्तार, खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो हुआ था वायरल

Mon Sep 8 , 2025
डम्पर चालक गिरफ्तार, खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो हुआ था वायरल देहरादून, 08 सितम्बर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले डम्पर चालक को पौंटा से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी का वाहन भी सीज कर दिया है। […]
सोशल मीडिया पर हुई थी वीडियो वायरल

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!