महिला ने नदी में लगाई मौत की छलांग

महिला ने नदी में लगाई मौत की छलांग

रुद्रप्रयाग, 25 सितंबर। जिले के ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत ग्राम राउलेक में एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से मिली सूचना पर SDRF पोस्ट अगस्तमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर नदी में सर्चिंग अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद SDRF जवानों ने महिला का शव नदी से बरामद कर बाहर निकाला और आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मृतका की पहचान विनीता रावत (27 वर्ष), निवासी ग्राम राउलेक, ऊखीमठ के रूप में हुई है।

uncut24x7.com

By Raju Pushola

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीम ‘व्हाइट’ ने जीता डीपीए मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Thu Sep 25 , 2025
टीम ‘व्हाइट’ ने जीता डीपीए मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब मैन ऑफ द मैच कन्नू, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट प्रदीप और बेस्ट बैट्समैन रहे मन्नू देहरादून, 25 सितंबर। देहरादून फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित छठे डीपीए मिनी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में टीम मजेंटा को हराकर टीम व्हाइट ने […]

You May Like

Chief Editor

Annu Pushola

Share
error: Content is protected !!